खेकड़ा (बागपत)।
मेरठ स्थित विक्टोरिया पार्क में 26 से 28 अक्तूबर तक चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने विश्व विद्यालयी स्तरीय बाधा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें बाधा दौड़ प्रतियोगिता में एमएम डिग्री कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रदीप धामा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेकड़ा लौटने पर सोमवार को कॉलेज में छात्र खिलाड़ी प्रदीप को प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार एवं अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने को सम्मानित किया। इस दौरान प्रोफेसर भूपेश्वर दत्त पांडे, मनोज कुमार, देवेश शुक्ला, गौरव त्यागी आदि रहे।