खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में रविवार को जैन मिलन की महिला और पुरुष शाखा की मासिक बैठक हुई। इसमें वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत हुआ। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
जैन मिलन पुरुष शाखा की मासिक बैठक जनेश्वर दयाल जैन की अध्यक्षता में हुई। प्रारंभ में ण्मोकार मंत्र व महावीर प्रार्थना हुई। प्रस्ताव में तय हुआ कि युवा जैन मिलन क्षेत्र संख्या 5 का अधिवेशन 25 नवंबर को बड़ागांव के साधुवृत्ति आश्रम में कराया जाएगा। युवा जैन मिलन व महिला जैन मिलन सहयोगी रहेंगे। 31 स्वागत द्वार ठीक कराने की जिम्मेदारी महेश चंद को दी। समय पर आने वाले सदस्य का लक्की ड्रा राकेश जैन के नाम रहा। बैठक में अमृतसर रेल हादसे के मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पंच परमेष्ठी के साथ बैठक हुई। इसमें अरूण जैन, वीर दमन जैन, सुशील जैन, नितिन जैन, मनोज जैन, प्रदीप जैन, महेश जैन, मनीष, सुमेर चंद जैन, अजय जैन, राकेश जैन बोधी आदि रहे। महिला जैन मिलन की मासिक बैठक मंजुषा जैन की अध्यक्षता में हुई। ण्मोकार मंत्र व महावीर प्रार्थना के पश्चात नई सदस्य रुचि जैन को सदस्यता दिलाई। पिंकी जैन ने समय पर आने का ड्रॉ जीता। सदस्य रुचि जैन के पिता और सीमा जैन के अंकल के निधन पर दुख व्यक्त किया। वार्षिक लेखा जोखा के पश्चात पंच परमेष्ठी और आरती के साथ बैठक हुई।