550 युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर
पीलीभीत। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 25 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 550 युवाओं को नौकरी का मौका दिया जाएगा। मेले में विभिन्न पदों के लिए दसवीं से स्नातक उत्तीर्ण युवा इसमें शामिल हो सकते हैं। पद के अनुसार 10-20 हजार रुपए तक का वेतन कंपनियों की ओर से दिया जाएगा। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आरबी चतुर्वेदी ने बताया कि 18-40 वर्ष आयु के अभ्यर्थी इसमेें शामिल हो सकते हैं। महिला अभ्यर्थी भी मेले में शामिल हो सकती हैं। रोजगार मेले में सेवायोजन की वेबसाइट पोर्टल सेवायोजन डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। मेले में एमबीटी कृषि मार्ट लिमिटेड व जैंट एक्वा लिमिटेड द्वारा युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराया जाएगा।