खेकड़ा (बागपत)।
ग्राम मवी कलां निवासी कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी रहे ओंकार सिंह का सोमवार को निधन हो गया। त़हसील क्षेत्र के ग्राम मवी कलां निवासी प्रबुद्ध समाज सेवी ओंकार सिंह कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी रहे। वह दिल्ली परिवहन निगम यूनियन के वाइस चेयरमैन भी रहे। ओंकार सिंह बागपत गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्ण पाल सिंह के बड़े भाई थे। 62 वर्षीय ओंकार सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उनका निधन हो गया। ग़मगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया गया।