खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को नगर के मोहल्ला विजय नगर में खेकड़ा नगर पालिका के सभासदों की सभासद नरेंद्र कुमार के आवास पर बैठक हुई। बैठक में छब्बीस मार्च को होने वाले जिला योजना समिति के चुनाव पर चर्चा की। इसमें सभासदों ने निर्णय लिया कि वह खेकड़ा नगर पालिका के सभासद नजीर और प्रत्यक्ष गुप्ता को जिला योजना समिति के चुनाव लड़ाएंगे। साथ ही सभी ने प्रचार अभियान में भी जुटने का निर्णय लिया। इस दौरान सुधीर धामा एडवोकेट, राकेश धामा, तारा रानी, अनिल कुमार, कविता, राजवीर सिंह, शहनाज, रमजानी, साबिर अंसारी, पिंकी देवी, रहीसा बेगम, शिक्षा देवी, गुलिस्ता, सुशीला देवी, शकील अहमद, महक सिंह, बबीता देवी आदि मौजूद रहे।