खेकड़ा (बागपत)।
उपजिलाधिकारी ने कहा यदि किसी ने भी अप्रैल सत्र में मान्यता लिए बिना विद्यालय खोला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
बृहस्पतिवार को खेकड़ा तहसील में एसडीएम आशीष कुमार एवं खंड शिक्षाधिकारी राज लक्ष्मी पांडे ने नगर क्षेत्र में चल रहे सभी पचास मान्यता विहीन स्कूल संचालकों की बैठक ली। एसडीएम ने कहा कि बिना मान्यता के विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के हितों को ध्यान में रखकर मान्यता विहीन विद्यालयों के संचालकों को मार्च माह के अंत तक का समय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा मान्यता विहीन के संचालक अपने विद्यालयों की मान्यता करा लें और जो मान्यता नहीं कराएगा, विद्यालय को बंद कर दें। यदि किसी ने भी बिना मान्यता के अप्रैल माह में बच्चों को प्रवेश देकर पढ़ाने का प्रयास किया तो संबंधित मान्यता विहीन विद्यालय को सील कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें सुधीर वशिष्ठ, राजीव धामा, विनोद धामा, अनिल कुमार आदि रहे।