खेकड़ा (बागपत)।
रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में जादूगर नरेंद्र कुमार शनिवार को गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में छात्र और छात्राओं को जादू का खेल दिखाने पहुंचे। वहां उन्होंने छात्र- छात्राओं को अपनी जादूगरी के माध्यम से मनोरंजन किया। जादूगर ने अपनी जादूगरी से बच्चों को अंधविश्वास से दूर रह कर अपने जीवन को सफल बनाना है। इसमें प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान, जयबीर सिंह, भरत गुप्त, जितेंद्र धामा, पन्ना लाल भारती, राज कुमार सिंह आदि रहे।