फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खी पालन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने मधुमक्खी पालन करने पर बल दिया।
विज्ञापन

शनिवार को मधुमक्खी पालन दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया । इसका शुभारंभ केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल ने बताया यदि मधुमक्खी पालन को एकीकृत कर कृषि प्रणाली के एक घटक के रूप में अपनाया जाए तो न केवल किसानों की आय बढे़गी, साथ ही प्रांगण क्रिया के माध्यम से फसलों की पैदावार भी बढे़गी। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने किसानों को मधुमक्खी पालन के उत्पादन की प्रक्रिया एवं विपणन की जानकारी देकर आय बढ़ाने को कहा। इस दौरान कई गांवों के किसानों ने भाग लिया। संचालन कृषि वैैैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें