फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों पर किसानों का 160 करोड़ बकाया

Mon, 17 Apr 2017 06:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की चारों चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्त हो चुका है लेकिन शहर की एलएच मिल को छोड़ किसी चीनी मिल ने किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है। इसमें सर्वाधिक 107 करोड़ रुपया बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल पर बकाया है। चीनी मिलों ने गन्ना पेराई का शुभारंभ नवंबर में किया था। इस बार शासन ने पेराई के 14 दिन के अंदर भुगतान पर सख्ती भी दिखाई थी इसके बाद भी किसानों को समय से भुगतान नहीं मिला। जिले की चारों चीनी मिलों की बात करें तो शहर स्थित एलएच मिल गन्ना खरीद और भुगतान दोनों में अव्वल रही। करीब आठ दिन पूर्व मिल का पेराई सत्र समाप्त हो गया था। मिल ने 1.37 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की जिसका 442.04 करोड़ रुपया गन्ना मूल्य बनता है। मिल ने 14 अप्रैल को ही सभी बकाया भुगतान कर दिया है। वहीं जिले की दोनों सहकारी मिलों क्रमश: पूरनपुर पर 27.99 करोड़ और बीसलपुर पर 24.80 करोड़ रुपया गन्ना मूल्य बकाया है। भुगतान में सबसे खराब स्थिति बरखेड़ा स्थित बजाज मिल की है। मिल ने किसानों से 71.12 लाख क्विंटल गन्ना खरीद जिसका मूल्य लगभग 219.43 करोड़ रूपये बनता है लेकिन मिल ने मात्र 111.67 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया है। मिल पर किसानों का 107.76 करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें