मझोला। निमार्णाधीन मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक गिर गया। उस वक्त आवाजाही न होने से हादसा बच गया।
नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा मझोला के वार्ड नंबर एक में रहने वाले सुरेंद्र कुमार अपना मकान बनवा रहे हैं। इसमें दूसरी मंजिल पर निर्माण की गई दीवार पर छज्जा बनाया गया था। मंगलवार रात 11.30 बजे छज्जा अचानक रोड की तरफ जा गिरा। छज्जे का मलबा सड़क पर दूर तक बिखर गया। गनीमत रही कि छज्जा रात में गिरा, अगर दिन में गिरा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ब्यूरो