पीलीभीत। शहर के राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण पुरातन छात्राएं जिन्होंने अधतन अपनी काशनमनी प्राप्ति नहीं की है। ऐसी छात्राएं महाविद्यालय से अपनी काशनमनी की धनराशि प्राप्त करना सुनिश्चित कर लें। काशनमनी की धनराशि प्राप्ति हेतु छात्राओं को महाविद्यालय स्तर पर एक आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक की छायाप्रति(अपडेटिड) और आधार कार्य की छायाप्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। ब्यूरो