फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवहा का जलस्तर बढ़ा तो ब्रह्मचारी घाट को बढ़ जाएगा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पहाड़ों पर बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। बनबसा बैराज से शारदा नदी में तो पानी छोड़ दिया गया है, लेकिन देवहा में पानी छोड़ने की स्थिति अभी पैदा नहीं हुई है। इधर, देवहा का जलस्तर बढ़ने के बाद अगर कटान की स्थिति पैदा हुई तो शहर से सटे प्राचीन ब्रह्मचारी घाट को नुकसान हो सकता है। देवहा नदी ने पिछले सालों में कटान कर घाट को काफी क्षति पहुंचाई थी। हालांकि घाट को सुरक्षित रखने के लिए बाढ़खंड की ओर से जियो और एसी बैग के स्पर बनाए गए हैं, लेकिन बाढ़ के समय नदी की धार रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण के यह कार्य नाकाफी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें