पीलीभीत। जेसीआई मिड टाउन पीलीभीत के पूर्व अध्यक्ष नितिन कौशिक और गुरदित्त सिंह सैहमी को अब जोन ट्रेनर नियुक्त किया गया है।
झारखंड के रांची में जेसीआई इंडिया की ओर से चार दिवसीय जोन ट्रेनर्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से 25 प्रतिभागियों को प्रतिभाग की अनुमति मिली। इनमें कुल 15 प्रतिभागी वर्कशॉप के मानकों और परीक्षण पर खरा उतर कर ट्रेनर के रूप में उत्तीर्ण हुए। विभिन्न ट्रेनिंग सेशंस, कंपटीशन, प्रेजेंटेशंस और लिखित परीक्षा आदि के आधार पर नितिन कौशिक को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी ट्रेनर का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। उत्तीर्ण हुए प्रतिभागियों में गुरदित्त सिंह सैहमी भी ट्रेनर नियुक्त किए गए। जेसीआई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एसपीएस संधू, अध्यक्ष ईश बंसल, सचिव अमन गुप्ता आदि ने जोन ट्रेनर नितिन कौशिक और गुरदित्त सिंह सैहमी का अभिनंदन किया। ब्यूरो