फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नैनीताल में होने वाली ऑल इंडिया ट्रेडर्स हॉकी प्रतियोगिता के लिए पीलीभीत हॉकी टीम का चयन किया गया। शहर के गांधी स्टेडियम में सोमवार को हुई चयन प्रक्रिया में कोहिनूर क्लब के अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र नाथ, सचिव हाजी अमजद अली, कोच मुजाहिद अली, सैयद आबिद अली शामिल रहे। टीम में शाहिद खां (कप्तान), रवि शंकर, अयूब, अबुल, अनिल कुमार, आदित्य, प्रशांत, शिवम कटियार, मोहित, अनिकेत, हिमांशु, अंश शुक्ला, सचिन, शैलेंद्र, दानिश अली, नवनीत और ललित का चयन किया गया। सैयद आबिद अली कोच और हाजी अमजद अली टीम मैनेजर होंगे। कोच आबिद अली ने बताया कि टीम का पहला मैच आठ जून को होगा। टीम सात जून को नैनीताल के लिए रवाना होगी। यह प्रतियोगिता सात से 24 जून तक होगी। टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, डॉ. उपेंद्र नाथ, सौरभ सक्सेना, संजय सक्सेना, गुरदेव कुमार, उस्मान अली आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें