बीसलपुर। बहराइच के मंडी निरीक्षक रामऔतार ने बताया कि एक वर्ष पूर्व वह इसी मंडी में निरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनका तबादला बहराइच हो गया, लेकिन यहां के मंडी अधिकारियों ने सफाई मद के उनके 86 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया। कई बार मंडी कार्यालय आए लेकिन हर बार उन्हें टरका दिया गया। मंगलवार को वह एक बार फिर भुगतान को आए थे। किसी अधिकारी के न मिलने पर वह नाराज हो गए और हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि मंडी के अधिकारी उनका भुगतान जान बूझकर नही कर रहे हैं। मंडी के कार्यालय अधीक्षक शिव कुमार मिश्रा ने बताया कि बजट के चलते भुगतान नहीं हो सका है। ब्यूरो