फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल प्रबंधन को पार्किंग की व्यवस्था करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शॉपिंग मॉल के बाहर सड़क पर वाहनों की पार्किंग किए जाने के बाद बन रही जाम की स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद टीएसआई आलोक मिश्र ने मौके पर जाकर मॉल के जिम्मेदार कर्मचारियों से बातचीत की और सड़क पर पार्क किए गए वाहनों को हटवाया। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। रेलवे स्टेशन रोड पर छतरी चौराहे के पास करीब 20 दिन पूर्व एक शॉपिंग मॉल खुला है। यहां पर आने वाले ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े किए जा रहे थे। जिससे जाम के हालात बन रहे थे। इसकी शिकायतें भी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों तक पहुंची। जिसके बाद बुधवार को यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। टीएसआई आलोक मिश्र ने बताया कि मॉल के प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों से बातचीत करने के बाद सड़क पर खड़े किए गए वाहनों को हटवा दिया गया है। एक नोटिस भी दिया गया है। जिसमें पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए पांच दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें