फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट प्राचार्य को सता रहा दोबारा हमले का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दोबारा हमला होने के डर से डायट प्राचार्य अपने कक्ष में बैठकर काम नहीं कर रहे हैं। वह अपने आवास से ही डायट का संचालन कर रहे हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य पीआर गुप्ता ने बताया कि 27 अप्रैल को डायट के ही डीएलएड छात्रों ने प्रैक्टिकल में कम नंबर देने का आरोप लगाते हुए उनसे गाली-गलौज और मारपीट की थी। कार्यालय में तोड़फोड़ कर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए थे। इस मामले में अब चूंकि पुलिस ने छात्रों के खिलाफ डकैती और जानलेवा हमला आदि की संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, इससे आरोपी बौखलाए हुए हैं। प्राचार्य ने बताया कि उन्हें इस बात का भय है कि आरोपी छात्र उन पर दोबारा हमला कर सकते हैं। इसी डर की वजह से वह अपने कार्यालय में बैठने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। आवास से ही डायट का संचालन कर रहे हैं। प्राचार्य का कहना है कि गिरफ्तारी न होने से हमलावरों के हौसले भी बुलंद हैं। इसके कारण उन्हें हमलावरों से जानमाल का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें