फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर के हमले में किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बाघ के बाद अब जंगली सुअर के हमले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसका कोई बंदोबस्त वन विभाग की ओर से नहीं किया जा सका है। तीन दिन के भीतर जंगली सुअर ने दूसरा हमला कर दिया। जिसमें एक किसान घायल हुआ है। उसको बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मझिगंवा निवासी उदयवीर सिंह खेती करते हैं। बुधवार शाम को वह अपने कोल्हू से लौटकर घर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में खेड़ की मेड़ पर पहुंचते ही जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों पर मौजूद लोग आ गए और बचाया। घायल को इलाज के लिए परिवार के लोगों ने बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें