फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची न मिलने पर रिटायर्ड दरोगा ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गन्ने की पर्चियां न मिलने पर एक सेवानिवृत्त दरोगा ने सोमवार को गन्ना समिति में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव लाड़पुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा कृष्ण बहादुर गंगवार सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय में सचिव आरपी कुशवाहा से मिलने आए थे। सचिव के न मिलने पर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उनके पांच एकड़ खेत में गन्ने की फसल खड़ी है लेकिन अभी तक उन्हेें गन्ने की एक भी पर्ची नहीं मिली है, इससे गन्ना खेतों में खड़ा सूख रहा है। कृष्ण बहादुर इसके लिए क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षक को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। कृष्ण बहादुर ने करीब आधा घंटे बाद हंगामा तब खत्म किया, जब मौके पर मौजूद प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें समझाया। कृष्ण बहादुर का यह भी कहना था कि वह इस मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और प्रदेश के गन्नायुक्त संजय आर भुसरेड्डी से भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें