सहराई गांव के निकट तेंदुए की दस्तक से दहशत
क्रासर...
नहीं थम रही तेंदुए की चहलकदमी
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला (पीलीभीत)। माला रेंज के बाहर गजरौला कला सहराई गांव के निकट रविवार रात तेंदुए की दस्तक के बाद दहशत फैल गई।
शरद ऋतु आते ही टाइगर रिजर्व से बाहर आबादी क्षेत्र में घूम रहे वन्यजीवों की संख्या में इजाफा होने लगा है। माला रेंज के जंगल से बाहर गजरौला क्षेत्र के अंतर्गत आधा दर्जन गांव की सीमा में बाघ के साथ तेंदुए की चहलकदमी भी लगातार जारी है। रविवार शाम गजरौला कला सहराई गांव में बलविंदर सिंह के फार्म हाउस के निकट तेंदुए की चहलकदमी से दहशत फैल गई। फार्म स्वामी ने इसकी सूचना वन महकमे को दी। सूचना के बाद माला रेंज के वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इसके अलावा भी कई क्षेत्र में बाघ की भी चहलकदमी देखी जा रही है। माला रेंजर डीके श्रीवास्तव ने बताया की तेंदुए के साथ बाघ की भी चहलकदमी की सूचना पर टीम मौके पर पहुंच रही है। भूड़ा गांव के निकट बाघ की लोकेशन मिली है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कार्य कर रही है।