खेकड़ा (बागपत)। नगर पालिका परिषद ने संक्रामक रोगों एवं मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर में फॉगिंग कराई। बीती रात्रि नगर पालिका के कर्मचारियों ने नगर के बाजारों, गली मोहल्लों में अभियान चला फॉगिंग की। इसके अलावा सड़कों और नालियों के किनारे चूना डलवाया, जिससे मच्छरों की संख्या में कमी आ सके और लोग संक्रामक रोगों की चपेट में न आएं। उन्होंने लोगों से कूड़े को कूड़ेदान में ही डालने का भी आह्वान किया। इस दौरान महबूब अली, अमरीश कुमार समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।