फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गणेश की पूजा कर उठाया धर्म लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव के चलते खेकड़ा नगर स्थित बालाजी मंदिर, अर्वाचीन इंटर कॉलेज एवं सीताराम मंदिर में भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। नगर स्थित बालाजी मंदिर में पंडित विपिन शास्त्री ने भगवान गणेश की विशेष पूजा की। अर्वाचीन इंटर कॉलेज में भक्तों ने भगवान गणेश को समर्पित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया। सीताराम मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित यज्ञेश शास्त्री ने भगवान गणेश की दूध, शहद, गंगाजल आदि से पूजा अर्चना कर कराया। इसके बाद भजन सम्राट देवेंद्र दीक्षित ने भगवान गणेश को समर्पित भजन की प्रस्तुति से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भक्त रात्रि भर भगवान गणेश के भजनों पर झूमते रहे। इस दौरान प्रवीन शर्मा, विपिन शर्मा, देवेश कौशिक, राजेंद्र गोस्वामी, सन्नी गुप्ता, मनी गुप्ता, जयबीर सिंह, पवन शर्मा, सोनू वर्मा, बबलू शर्मा, करन गोस्वामी, लवली शर्मा, दिव्या शर्मा, अनीता शर्मा, मधुर अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, भूपेश गुप्ता, सुशीला सिंघल, एकता शर्मा, प्रेमचंद, प्रिंस कौशिक, दिनेश कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें