खेकड़ा (बागपत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को खेकड़ा नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ खेकड़ा नगर पालिका चेयरमैन संगीता धामा एवं अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने नगर के मोहल्ला मुंडाला स्थित पार्क में साफ सफाई कर किया। इसके बाद खेकड़ा नगर के सभी वार्डों के सभासदों एवं नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने खेकड़ा नगर के गली मोहल्लों में पहुंचकर सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई की। साथ ही सभी ने खेकड़ा को साफ स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा, अमित डागर, ब्रजपाल सिंह धामा, गुल्लू धामा, राजू यादव, संजय धामा, शंकित धामा, नीरज शर्मा, सभासद राकेश धामा, राजेंद्र यादव, नजीर अहमद, सुधीर धामा, संजीव धामा, महबूब अली, अमरीश कुमार आदि रहे।