फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट में किया वृक्षारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। पर्यावरण सप्ताह के चलते जैन समाज के लोगों ने जैन श्मशान घाट में पौधरोपण किया। पर्यावरण सप्ताह के चलते बुधवार को खेकड़ा नगर स्थित जैन श्मशान घाट में जैन समाज के लोगों ने शीशम, अशोक, गुड़हल, पीपल आदि के चालीस पौधे लगाए। जैन मिलन के अध्यक्ष वीर जनेश्वर दयाल जैन ने पौधरोपण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। साथ ही पेड़ों की देखरेख, सुरक्षा भी अत्यंत जरूरी है। वृक्षों का कटान नहीं करना चाहिए। वृक्षों के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। जैसे मानव में जीवन है, उसी प्रकार पेड़-पौधों में मनुष्य का जीवन निहित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनेश्वरदयाल जैन एवं संचालन कोषाध्यक्ष मनोज जैन ने किया। इस दौरान जैन मिलन के संरक्षक राकेश जैन,बोधी, मंत्री अजय जैन, महेश जैन, संजय जैन, राजबीर, अमित, बोबी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें