फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को निशुल्क किताबें, ड्रेस बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज में समाज सेवी अनिल कुमार अंतल की ओर से पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार जैन ने छात्राओं को निशुल्क किताबें, यूनिफार्म एवं वर्ष भर की स्कूल फीस का वितरण किया। अमेरिका में रह रहे खेकड़ा निवासी अनिल कुमार अंतल ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी खेकड़ा नगर के विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के लिए निशुल्क किताबें, ड्रेस एवं वर्ष भर की स्कूल फीस भिजवाई। बुधवार को पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार जैन ने कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज में कक्षा बारह की छात्रा हिमानी, प्राची, हिना, कविता, ज्योति, प्राची, कावेरी आदि को पूरे कोर्स की पुस्तकों का वितरण किया। साथ ही पंद्रह छात्राओं को यूनिफार्म एवं वर्ष भर की स्कूल फीस दी। उन्होंने सभी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। इस दौरान प्रधानाचार्या श्रीमति माधुरी यादव, शिक्षिका नीलम, पिंकी, अनिता, अंजू, प्रीति, नेहा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें