फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने किया बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 04 Jul 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित कटौती का आरोप लगाते हुए कस्बे के कुछ उपभोक्ताओं ने मंगलवार को सुबह बस स्टैंड चौराहे पर बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

कस्बे के कुछ उपभोक्ता मंगलवार को सुबह बस स्टैंड चौराहे पर जमा हुए और बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते कस्बे में पिछले काफी समय से बिजली की बड़े पैमाने पर अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों से इस बात की लगातार शिकायत की जा रही है लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है और समस्या बरकरार है। उपभोक्ताओं ने एक घंटे बाद प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। उपभोक्ताओं ने यह एलान भी कर दिया कि एक सप्ताह के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग बिजली उपकेंद्र द्वार पर विभाग के विरोध में आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में अनवार खां, विनोद भारती, बंटी मिश्रा, अरविंद मिश्रा, मोहम्मद यूनुस, नईम, बेंचेलाल, इरफान, बुद्धसेन, गुड्डू, तसलीम, राहुल और इफराज समेत बहुत उपभोक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें