फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में कांग्रेसी सड़कों पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता वाहनों पर सवार होकर खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी आशीष कुमार को सौंपा। इसमें कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इससे हर वर्ग परेशान है। साथ ही भ्रष्टाचार भी चरम पर है। अधिकांश सरकारी दफ्तरों में तैनात कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आम जन की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस ही सभी वर्गों की हितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से विजयी होगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान ब्रहम पाल सिंह सभासद, ध्रुव शर्मा, नौशाद, इकबाल, सलीम, विकास, भगवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें