खेकड़ा (बागपत)। नगर में स्वयं सहायता समूह चला रही एक महिला खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में कहा कि वह बेरोजगार महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए स्वयं सहायता समूह चलाती है। इस समूह में बेरोजगार महिलाओं को जोड़कर रोजगार करने के लिए संबंधित समूह को धनराशि भी दी जाती है। जो ली धनराशि से कमाई कर प्रत्येक माह किस्त के रूप में रुपये वापस लौटाने होते हैं। समूह संचालक ने आरोप लगाया कि समूह में शामिल एक महिला ने उनसे तीस हजार रुपये लिए, तीन माह बाद भी उक्त महिला लिए गए रुपये वापस नहीं लौटा रही है और रुपये मांगने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देती है। समूह संचालक ने पुलिस से महिला को दिए रुपये वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने उक्त महिला को भी थाने बुलवाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।