फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

डूंडाहैडा मार्ग पर ईंटों से भरा ट्रक खाई में गिरने से ट्रक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे लोनी निवासी ट्रक चालक रिजवान हेल्पर मोमिन एवं दिनेश के साथ वाया डूंडाहैडा मार्ग से होकर ईंटों से भरे ट्रक को लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ट्रक नियंत्रित होकर मार्ग के समीप गहरी खाई में जा गिरा। इससे चालक रिजवान, हेल्पर मोमिन एवं दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। खेतों में कार्य कर रहे किसानों और राहगीरों ने सभी घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और नगर में स्थित प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी नर्सिंग होम में पहुंचे। शाम के समय हालत में सुधार होने पर छुट्टी मिलने के बाद परिजन घायलों को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें