खेकड़ा (बागपत)।
बीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा कर ग्राम पंचायत सचिवों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
खेकड़ा खंड विकास कार्यालय के सभागार कक्ष में बुधवार को बीडीओ सौरभ राजपूत ने चार्ज संभालने के बाद ब्लाक क्षेत्र के सभी ग्राम सचिवों की बैठक ली। उन्होंने विकास कार्यों की ग्रामवार ग्राम सचिवों से जानकारी ली। साथ ही ग्राम समाज की जमीन को वृक्षारोपण के लिए चिंहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों को सूचना पट पर पेंट से लिखवाने को कहा। ताकि गांव के सभी लोगों को जानकारी हो कि गांव को किस किस मद से विकास कराने के कितना धन मिला है और कितना किस कार्य के लिये खर्च किया जाना है। उन्होंने कहा यदि किसी ने भी लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी । इस दौरान ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा ने क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा विकास कार्य न्याय संगत ढंग से कराए जाए। इस दौरान प्रदीप कुमार, हरिओम त्यागी, कृष्ण कुमार तोमर, कर्मबीर सिंह, ललित कुमार, सुनील बंसल, अखिलेश सिंह, बुद्वप्रकाश, सतीश कुमार आदि रहे।