फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

रासेयो शिविर के तीसरे दिन छात्र और छात्राओं ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और बालिका शिक्षा पर ध्यान देने पर बल दिया।
एमएम डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के छात्र और छात्राओं ने अपने अलग अलग शिविरों में तीसरे दिन राष्ट्र एवं समाजोत्थान के लिए कार्यक्रम चलाए। विद्या भवन पब्लिक स्कूल में रासेयो छात्राओं के शिविर का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्राओं ने स्वच्छता, पर्यावरण, नारी शिक्षा, सामाजिक बुराइयों को दूर करने, डिजिटल साक्षरता आदि विषयों पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें स्वयं सेविकाओं ने स्लोगन लिखे। डॉ. प्रभा अग्रवाल ने स्वयं सेविकाओं को आर्ट क्राफ्ट क्रिया द्वारा विभिन्न आकर्षक कागज से निर्मित वस्तुओं को बनाने की विधि सिखाई। साथ ही नारी उत्थान पर भी गोष्ठी की। द्वितीय सत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने स्वयं सेविकाओं को जागरूक रहने का संकल्प दिलाया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भवानी रामचंद्रन, निर्मल, प्रिया, निधि, शगुन, राधा, वीशू, काजल आदि रही। इसके अलावा क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर में चल रहे प्रथम इकाई के रासोयो शिविर में छात्र, छात्राओं ने बड़ागांव में समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें