फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी स्पर्धा में छात्राओं की टीम ने ए टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

एमएम डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्राओं की बी टीम ने ए टीम को दो अंक से हराया।
स्थानीय महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को खेलों का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच बीए प्रथम एवं बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों की टीमों के बीच हुआ। इसमें बीए प्रथम वर्ष के छात्रों की टीम ने बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों की टीम को 40 अंक के मुकाबले 61 अंक प्राप्त कर 21 अंक से हराया। दूसरा मैच भी बीए प्रथम एवं बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों की टीमों के बीच हुआ। इसमें बीए प्रथम वर्ष की टीम ने बीए द्वितीय वर्ष की टीम को एक अंक से हराया। जबकि छात्राओं की बी टीम ने ए टीम को दो अंक से हराया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता डॉ. सुनील धीमान, प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. मनोज कुमार, गौरव कुमार, उदयभान द्विवेदी, देवेश शुक्ला, पुष्पेंद्र, भूपेश कुमार, नकुल यादव, रविंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें