खेकड़ा (बागपत)। शासन के निर्देश पर विद्युत निगम ने क्षेत्र के गांवों में विद्युत मीटर लगवाने का कार्य शुरू करा दिया। एसडीओ डीपी सिंह ने बताया गांवों में उपभोक्ताओं के यहां विद्युत मीटर लगवाने के लिए सात टीमें गठित कीं। सोमवार को कर्मचारियों ने 30 उपभोक्ताओं के यहां विद्युत मीटर लगाए। उन्होंने कहा क्षेत्र में बिजली लगाने का अभियान जारी रहेगा।