खेकड़ा (बागपत)। रविवार को नगर के सीताराम मंदिर में भाजपा की नगर कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें भाजपा के जिला प्रभारी महेश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष आदि के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने पंद्रह से पच्चीस जुलाई तक वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं एक से सात अगस्त तक चलने वाले रक्त शिविर में भाग लेंगे । इसमें नगर में चोरी की वारदात बढ़ने पर आक्रोश जताया। जिला प्रभारी एवं जिला निस्तारक त्रिवेंद्र ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगवाने की मांग की। इसमें नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, मयंक सिंघल, अनमोल त्यागी, महेंद्रपाल गुप्ता, दीपक शर्मा, राकेश धामा, अश्वनी प्रभाकर, विष्णु गुप्ता, सुशीला सिंद्यल, देवेंद्र सिरोही आदि रहे।