फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे समर कैंप के नवें दिन बच्चे शिक्षकों के साथ ब्रह्मचारी घाट पर सफाई करने पहुंचे। बच्चों ने हाथ में झाड़ू लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य पूजा छावड़ा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए साफ सफाई जरूरी है। हम सब अपने घरों पर साफ-सफाई रखते हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थान जैसे रेलवे स्टेशन, अस्पताल, मंदिर, नदियां, तालाब आदि किसी भी जगह पर इसको लेक र गंभीर नहीं रहते। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर भी सफाई रखनी चाहिए। समर कैंप के समापन के मौके पर बच्चें और शिक्षकों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। शिक्षकों ने 28 रन से मैच जीता। शिक्षक दीपक पाठक को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इधर लिटिल एंजिल्स स्कूल में समर कैंप के छठे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने स्कैटिंग डांस, क्रिकेट, शतरंज, बैड मिंटन, बास्केटबाल, म्यूजिक आदि में खूब धमाल किया। शिक्षक दीपक सक्सेना ने पांच जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर बच्चों से वृक्षारोपण करने को प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों ने चार जून को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच को न देखने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को समर्थन कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान से खेल या फिर किसी तरह का संबंध नहीं रखा जा सकता। इस मौके पर सार्थक द्विवेदी, उत्कर्ष अग्रवाल, अनुरूद्ध चंद्रा, सार्वगी गुप्ता, शारदुल, विक्रम, अदिति, दिव्या गंगवार, सिताक्षी सिंह, प्रेरणा श्रीवास्तव, जावेद हुसैन, डा.दीपक कुमार गंगवार, डा.जेडी गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें