खेकड़ा (बागपत)। दुर्गा सप्तमी पर मंगलवार को नगर क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की पूजा के लिए सुबह चार बजे से ही भीड़ लगने लगी। नगर के मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर मठ, बाबा काले सिंह मंदिर, शिव मंदिर अहिरान, सदा शिव शक्ति मंदिर रामपुर, शिव मंदिर रटौल, मंशा देवी मंदिर बड़ागांव समेत सभी मंदिरों में सुबह चार बजे से ही भजन कीर्तनों के बीच श्रद्धालु मां दुर्गे की पूजा अर्चना में लीन हो गए। मंदिरों में दिनभर पूजा अर्चना का चलता रहा। इस दौरान मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठे।