खेकड़ा (बागपत)। नगर में बुधवार को बैंडबाजे के साथ रामध्वज यात्रा निकाली और गांधी प्याऊ रामलीला स्थल पर भूमि का पूजन किया।
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शाम चार बजे राम ध्वज यात्रा आरती के साथ बैंड बाजों के बीच शुरू हुई। हाथों में ध्वज लेकर चल रहे श्रद्धालु भगवान राम की जयजयकार करते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं बैंड बाजे भगवान राम को समर्पित भक्ति गीतों का गुणगान कर रहे थे। ध्वज यात्रा बड़ा बाजार स्थित गांधी प्याऊ रामलीला स्थल पर पहुंच समाप्त हुई, जहां भूमि पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया। कमेटी के प्रधान पुनीत शर्मा, डायरेक्टर उमेश शर्मा, तरुण गुप्ता, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, विरेंद्र शर्मा, अनुज शर्मा, महासचिव पुष्पेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध गौड़, राजू पांचाल, पं. यज्ञेश शास्त्री आदि रहे।