खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर केंटर व जेसीबी की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। हरियाणा निवासी मुकेश बुधवार दोपहर दो बजे अपना केंटर टेंपो को लेकर गाजियाबाद जा रहा था। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप एक जेसीबी से केंटर की भिड़ंत हो गई। इससे केंटर व जेसीबी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही केंटर चालक मुकेश व जेसीबी चालक राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों के 100 नंबर पर फोन कर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। घायलों में चालक मुकेश की हालत चिंताजनक बताई जाती है।