फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिले बाघ के पगचिन्ह

विज्ञापन
विज्ञापन
10पीबीटीपी-22
विज्ञापन



खेत में मिले बाघ के पगचिह्न
मझोला। बिरहानी चौकी क्षेत्र के रहने वाले बलदेव सिंह के धान के खेत में बाघ के पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत भरा माहौल है। क्षेत्र में पिछले तीन दिन से बाघ के विचरण की घटना के चलते लोगों ने खेतों की तरफ जाना बंद कर दिया है। किसानों का कहना है कि इस तरह से आबादी के समीप बाघ पहुंचने से खेती की देखभाल करना भी किसी खतरे से कम नहीं है। तीन दिन पूर्व भी प्राथमिक विद्यालय कटैया पंढरी में 100 मीटर दूरी पर बाघ दिखाई देने के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग को इसकी सूचना थी दी जा चुकी है लेकिन अभी कोई कदम नहीं उठाया जा सका। इसके चलते बच्चे और शिक्षक की जान को भी खतरा बना रहता है। क्षेत्र में वन विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है, किसानों का कहना है कि विभाग इसको रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। जब कोई बड़ी घटना होगी तो वन विभाग हरकत में दिखाई देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें