फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसटी सेवा देने से कतरा रहा रोडवेज प्रशासन

Wed, 04 Jul 2018 11:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मीटरगेज ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद शाहजहांपुर रूट पर चलने वाले यात्रियों की समस्या कम होती नहीं दिख रही। वजह मासिक एमएसटी की सेवा शुरू नहीं करना है। पिछले महीने पूरनपुर और शाहजहांपुर रूट की मीटरगेज ट्रेनों का संचालन ब्राडगेज कार्य के चलते बंद कर दिया गया था। इसके बाद यात्रियों को होने वाली असुविधा के चलते परिवहन निगम ने पूरनपुर मार्ग पर चलने वाले यात्रियों के लिए मासिक एमएसटी की सुविधा दे दी, लेकिन अब भी शाहजहांपुर रूट पर चलने वाले यात्रियों के सामने समस्या बड़ी खड़ी है। ट्रेन के मुकाबले दस गुना एमएसटी का किराया होने के बावजूद यात्री इसकी सुविधा लेने चाहते है, लेकिन परिवहन निगम उनको सुविधा नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें