खेकड़ा (बागपत)। तेज गर्मी के चलते लोगों ने पाठशाला मार्ग पर प्याऊ लगाकर राहगीरों को पानी पिलाया। तेज गर्मी के चलते समाज सेवी जगह जगह प्याऊ लगा राहगीरों को पानी पिला रहे हैं। बृहस्पतिवार को पाठशाला मार्ग पर मोहल्ला औरंगाबाद में मीठे शीतल पानी की प्याऊ लगाई और राहगीरों को मीठा शीतल पानी पिलाया। इस दौरान प्रमोद पहलवान, जयबीर धामा, दिनेश धामा, यशबीर धामा, ओमप्रकाश धामा, शिवम, अजय, नितिन, विजय, प्रदीप, विनय आदि रहे। ब्यूरो