फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई के तत्वावधान में खेकड़ा तहसील के लेखपालों ने वेतन, पेंशन, भत्ता, लैपटॉप एवं मोबाइल समेत आठ मांगों को लेकर काली पट्टी बांध हंगामा प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी खेकड़ा आशीष कुमार को सौंपा। संघ के खेकड़ा तहसील अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में खेकड़ा तहसील के लेखपालों ने तहसील परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सचिव अखिलेश गुप्ता ने कहा कि वादा खिलाफी को लेकर 19 से 25 जून तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जाएगा। 26 जून से 2 जुलाई तक ई डिस्ट्रिक्ट के कार्यों का बहिष्कार होगा। तीन जुलाई से 7 जुलाई तक तक सभी कार्य बहिष्कार तथा तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। नौ जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार होगा। इस दौरान मांगेराम, संजय जिंदल, सुंदर लाल, सूरजभान, राकेश शर्मा आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें