खेकड़ा (बागपत)।
भारतीय किसान यूनियन का 16 से 18 जून को हरिद्वार में किसान महासम्मेलन होगा। शुक्रवार को खेकड़ा तहसील के किसान हरिद्वार रवाना होंगे। वरिष्ठ नेता धूम सिंह भगत जी ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि युवा नेता और महेंद्र सिंह टिकैत के पौत्र गौरव टिकैत सम्मेलन के मुख्य संयोजक हैं। ब्यूरो