फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा ( बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला निवासी युवक लविंद्र पुत्र नरेंद्र मंगलवार को शाम के समय करीब सात बजे बाइक पर सवार होकर बड़ौत अपनी रिश्तेदारी में मिलकर वापस नरेला अपने घर लौट रहा था। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप पहुंचा तो कार की टक्कर लगने पर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार युवक लविंद्र घायल हो गया। दुर्घटना को अंजाम देकर कार चालक भाग गया। घायल को राहगीरों ने मार्ग से उठाकर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां से घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के नरेला निवासी परिजन भी अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें