खेकड़ा (बागपत)।
प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बाल अधिकार एवं उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी दी। नगर स्थित बीआरसी केंद्र में शिक्षकों के चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को प्रशिक्षक कल्पना जैन, टीना रानी एवं संजीव कुमार ने कहा कि बच्चो को उनके अधिकार के बारे में विस्तार से समझाए और कोई भी बच्चा अपने अधिकार से वंचित न रहे। बच्चो को जीने का अधिकार, विकास का अधिकार एवं सुरक्षा के अधिकार की जानकारी देना अति आवश्यक है। इससे बच्चे अपने अधिकार के बारे में जागरूक हो और अपने अधिकार का सही ढंग से उपयोग कर सके और बच्चा उच्च शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ सके। इस दौरान पुष्पा देवी, नीतू पांचाल, सुचित्रा रानी आदि रहे।