खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम समिति ने ठंड के चलते छात्र और छात्राओं को गर्म कपडे़ वितरित किए। इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय विमल एवं ग्राम प्रधान संजय कुमार ने स्कूली बच्चों को निशुल्क गर्म कपडे़ बांटे और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।