खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला अहिरान में काफी दिनों से एक गाय घूमती है। मंगलवार की रात्रि में वह गाय फिसल कर गंदे नाले में गिर गई। वहां नाले में ही गाय ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह लोगों ने नाले में गाय को देखा। लोगों ने गाय को नाले से बाहर निकाला। लोगों के अनुसार ठंड के कारण गाय की मौत हुई है। लोगों ने गाय को गड्ढा खोदकर दबा दिया।