खेकड़ा (बागपत)।
नगर के महामना मालवीय डिग्री कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र सूरज और आशीष कुमार ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें छात्र सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उसका चयन अखिल भारतीय अंतर महाविद्यालय के खेल के लिए हुआ। अब वह 26 से 31 दिसंबर तक भुवनेश्वर विश्वविद्यालय उड़ीसा में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा। कॉलेज में पहुंचने पर छात्र सूरज का शिक्षकों एवं छात्रों ने स्वागत किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार सहित डॉ. सुनील धीमान, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शैलेंद्र सिंह, उदयभान द्विवेदी, देवेश शुक्ला आदि रहे।