खेकड़ा (बागपत)
रविवार को नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष नीलम धामा और पालिका की ईओ निहारिका चौहान नगर के अनेक गणमान्य लोगों के साथ मोहल्ला मुंडाला स्थित तालाब पर दोपहर करीब बारह बजे पहुंचे और सफाई अभियान चलाया । इस मौके पर नीलम धामा एवं ईओ ने लोगों को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देने की शपथ दिलाई । इनके नेतृत्व में तालाब परिसर पौधारोपण के साथ पाठशाला मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। इसमें समाजसेवी अनुज कौशिक, अनिल धामा, अमरपाल धामा, अमरीश कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।