फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक दुर्घटना मे महिला समेत तीन घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। मंगलवार को शाम करीब सात बजे लोनी निवासी आमिर अपने भाई सरताज और पत्नी खुर्शीदा के साथ कार में सवार होकर कांधला रिश्तेदारी में मिलकर वाया दिल्ली सहारनपुर हाईवे से अपने घर लौट रहे थे। जब वह ग्राम मवी कला से आगे पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवर टेक करते समय कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों ने घायलों के परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी। कुछ देर में ही घायलों के परिजन भी पहुंचे और घायल आमिर, सरताज और खुर्शीदा को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां खुर्शीदा और आमिर की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें